पंचतत्व में विलीन हुईं CM भूपेश की माता, नम आंखों से लोगों ने दी श्रद्धांजलि, तस्वीरों और वीडियो में यहां देखिए अंतिम संस्कार…

0
100

भिलाई 8 जुलाई, 2019। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मां बिंदेश्वरी बघेल पंचतत्व में विलीन हो गयी। भिलाई-3 के मुक्तिधाम में बिंदेश्वरी बघेल का अंतिम संस्कार किया। भूपेश बघेल ने मां का पूरे विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार किया। उन्होंने ही मां को मुखाग्नि दी। इस मौके पर सैलाब सा भिलाई-3 में उमड़ पड़ा था। हजारों की भीड़ शवयात्रा के साथ पैदल ही मुक्तिधाम पहुंची।

भिलाई में आज मानों पूरा छत्तीसगढ़ उमड़ पड़ा था, ना सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ता बल्कि आमलोग और ब्यूरोक्रेट भी काफी संख्या में भिलाई पहुंचे थे, जो साथ-साथ मुक्तिधाम तक पहुंचे। इधर भोपाल से मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमत्री दिग्विजय सिंह भी भिलाई पहुंचे और भूपेश बघेल को सांत्वना दी।

इससे पहले भिलाई-3 स्थित आवास से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मां की अंतिम यात्रा निकली। इस मौके पर मंत्रीमंडल के सभी मंत्री के साथ-साथ पक्ष विपक्ष के लोग भी मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विक्रम उसेंडी और अन्य भाजपा नेता भी भूपेश बघेल के निवास पहुंचे और अपनी संवेदना व्यक्त की।

रविवार की शाम बिंदेश्वरी बघेल का एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वो लंबे समय से बीमार चल रही थी। किडनी की बीमारी से ग्रसित बिंदेश्वरी बघेल को पिछले दिनों हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लंबे समय से अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here