गौ रक्षा के लिए मोदी आर्मी के सदस्य बैठे भूख हड़ताल पर

0
70

दुर्ग। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मोदी आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष वरुण जोशी के नेतृत्व में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर गांधी जी के प्रतिमा के पास भूख हड़ताल एवं धरना पर बैठ गए। प्रदेश में गायों की बदतर स्थिती होते देख इस विषय पर शासन और प्रशासन को ध्यान केंद्रित किया गया। इसे लेकर आज शासन एवं प्रशासन से 5 सूत्रीय मांगों को लेकर गौ रक्षा के लिए सहयोग मांगा गया।

वरुण जोशी ने बताया कि लगातार गौठानो तथा गौ शालाओं में गायों की स्थिति दयनीय होती जा रही है। साथ ही सड़कों पर गौ पालको द्वारा गायों को खुले में छोड़ दिया जाता है। जिससे प्रति दिन हादसे हो रहे हैं। कहीं मौत हो रही है तो कहीं लोग अपाहिज हो रहे हैं। यह सब देखकर भी जिला प्रशासन तथा शासन मौन है। गायों को लेकर सिर्फ राजनीति हो रही है किंतु गंभीरता किसी ने नहीं दिखाई।

मोदी आर्मी द्वारा निम्न मांगों पर ध्यान आकर्षित कर सरकार से विधयेक पारित कर गौ वंश एवं लोगों की जान बचाने हेतु सक्रिय पहल करने की अपील की गई।

ये हैं 5 मांगे..

  • 1. शहरी क्षेत्रों में प्रति गाय हेतु 1000₹ तथा ग्रामीण इलाकों में 500 ₹ पालन पोषण हेतु दिया जाए।
  • 2. सड़कों पर गायों को खुले में छोड़ने पर छः माह का सख्त करावास की सजा दी जाए।
  • 3. जिला स्तर पर 24 घंटे पशु चिकित्सालय तथा एम्बुलेंस उपलब्ध कराया जाए।
  • 4. गौ रक्षा तथा गौ तस्करी हेतु विशेष टीम का गठन किया जाए।
  • 5. गौबर को खाद के रूप में सरकार द्वारा खरीदा जाए।

आज के प्रदर्शन में वरूण जोशी, मितेश पटेल, प्रिंस कसेर, यश कसेर, दुर्गेश रामटेके, उमेश शाश्वत, युवराज़ साहू, सुरज साहू, हरिस सोनवानी, शुभम यादव, धीरज, नीरज तिवारी, भानु प्रताप, मेहुल रंगारी, संजय सेंगर, स्वप्निल ताम्रकर आदि उपस्थित थे।