भिलाई@कोमल वर्मा। मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे ने अपने विरोधी प्रत्याशी और युवा महापौर देवेंद्र यादव के खिलाफ पहली बार बड़ा बयान दिया है। मंत्री पांडेय ने देवेंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि डेंगू से जो मौतें हुई और डेंगू जैसी बीमारी ने पसारा उसके लिए महापौर देवेंद्र यादव जिम्मेदार है। शहर की सफाई नगर निगम करता है। डेंगू के रोकथाम के लिए और डेंगू पीड़ितों के उपचार के लिए राज्य सरकार ने व्यवस्था की। पहली बार देश में डेंगू के मरीजों का उपचार फ्री में हुआ। इसे 6000 लोग प्रभावित हुए। इनका उपचार किया गया। मंत्री पांडेय ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 65 प्लस का संकल्प दिया है। जिसे हम प्राप्त करते दिख रहे हैं और अभी तक जो हालात है, उसमें हम आगे दिख रहे हैं। मंत्री पांडेय ने यह भी कहा कि डेंगू की वजह से निगम आयुक्त को हटाने की चर्चा थी लेकिन अब जनता डेंगू के जिम्मेदार महापौर देवेंद्र यादव को चुनाव हराकर हटाएगी।