मंत्री मोहम्मद अकबर ने की एक माह के वेतन के साथ 20 लाख रुपए अनुदान की राशि देने की घोषणा.. मुख्यमंत्री सहायता कोष में कराया जमा…

0
128

रायपुर। कोरोना संकट में लॉकडाउन से हो रही दिक्कतें के बीच जनप्रतिनिधि में अलग-अलग तरीके से फंड जुटाने में लगे है। इसी बीच वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने फंड जुटाने का नया तरीका निकाला है। मंत्री अकबर ने 20 लाख रुपए विधायक निधि से और एक महीने की सैलरी कोरोना से लड़ने वाले लोगों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की है। राजनेता और जनप्रतिनिधि के तौर पर अनके इस पहल की सराहना की जा रही है।

  • मोहम्मद अकबर की अनुशंसा पर स्वास्थ्य विभाग को 20 लाख रुपये अनुदान देने की प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया गया है।
  • विधायक निधि की राशि अब जल्दी ही स्वास्थ्य विभाग को मिल जाएगी। ये राशि कवर्धा जिले में कोरोना से लड़ने में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृण करने में इस्तमाल की जाएगी।
  • ये राशि पहले चार निर्माण कार्यो के लिए स्वीकृत की गई थी, लेकिन कोरोना की वजह से ये निर्माण कार्य अटके हुए थे। अब इसी राशि का इस्तेमाल कोरोना के खिलाफ किया जा रहा है।