रायपुर से लौटते वक्त भखारा में रुके मंत्री कवासी लखमा.. कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मुलाकात..

0
65

भखारा(उपांशु साहू)। धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री कावासी लखमा धमतरी से रायपुर लौटते वक्त भखारा में कुछ देर रुके। जहा उन्होंने गांधी प्रतिमा स्थापित स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भरत नाहर के घर जाकर कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर राजनीतिक चर्चा की। साथ ही मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का भी जायजा लिया। इस दौरान सभी कार्यकर्ता जोश एवं उत्साह में दिखे। उक्त स्थल पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भरत नाहर, वर्तमान अध्यक्ष विनोद साहू, डॉक्टर हरदेल सोमनाथ साहू, संतोषी निषाद, सुनील साहू, अब्दुल गफूर, अनिल निर्मलकर, रवि महेश्वरी, दिनेश यादव, बिट्टू गौर तोरण साहू, अजय जैन, किशन निर्मलकर, श्याम गौर आदि बहुत संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।