पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर बोले- भूपेश सरकार ने तबादले के अलावा पूरे साल कुछ नहीं किया..

0
120

14 अक्टूबर 2019 जगदलपुर। चित्रकोट विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए सभी पार्टियां जोर – शोर से प्रचार में लगी है। वही आरोप प्रत्यारोप का दौर भी लगातार जारी है। भाजपा के विधायक अजय चंद्राकर ने प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस को आड़े हाँथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने पूरे साल में एक भी काम नहीं किया। सिर्फ सरकार ने एक वर्ष में तबादला ही किया है। चाहे वह IAS का हो या पुलिस का हो सिर्फ तबादला ही हुआ है।

भाजपा शासनकाल मे बस्तर आमूलचूल परिवर्तन हुई है। हमारे शासन काल में दुनिया के सबसे बड़े आयुष्मान भारत की शुरुआत बस्तर से ही हुई है। मगर भूपेश सरकार ने एक वर्ष में कुछ काम नहीं किया कांग्रेस सरकार के पास कोई रोड मैप ही नहीं है।

वही चंद्राकर ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र से राजनीति में आने वाले लच्छुराम कश्यप के आयु के बारे में सांसद का कहना गलत है। उन्होंने कहा कि लच्छु दादा उनके अध्यक्ष से उम्र में भी बड़े है। उनके बारे में बोलना कांग्रेस की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। साथ ही कहा कि भाजपा चित्रकोट चुनाव जीत रही है कार्यकर्ता जोर शोर से लगे है। कांग्रेस के कार्यकर्ता मन बल से नहीं धन बल से काम कर रहे है।