MDH मसालों के मालिक धर्मपाल गुलाटी 98 साल के उम्र में निधन, जानिए उनके जाने पर किसने क्या कहा..

0
140

03 दिसंबर 2020 नई दिल्ली। एमडीएच मसालों के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी ने 98 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे दिल्ली के माता चानन देवी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली है।

ऐसा कहा जा रहा है कि वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। साल 1919 में पाकिस्तान के सियालकोट में जन्मे धर्मपाल गुलाटी 1947 के बंटवारे के बाद भारत आ गए थे। उनके निधन पर देश में शोक की लहर है। राजनेता से लेकर अभिनेता तक सभी उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, धर्मपाल जी बहुत की प्रेरणादायक शख्सियत थे। उन्होंने अपना जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने धर्मपाल गुलाटी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कहा, भारत के सबसे अधिक प्रेरणादायर उद्यमी, एमडीएच के मालिक धर्मपाल महाशय का आज सुबह निधन हो गया। मैं कभी उनके जैसे प्रेरक और जिंदादिल इंसान से नहीं मिला। उनकी आत्मा को शांति मिले।

भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा, दुखद… धर्मपाल जी लगभग हर भारतीय परिवार के सदस्य थे। ओम शांति।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, देश के मसालों की सुगंध को पूरे विश्व में फैलाने वाले, पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित महाशय धर्मपाल गुलाटी जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ। अपनी उद्यमिता से स्वदेशी व आत्मनिर्भरता के साथ ही उन्होंने सामाजिक कार्यों का एक आदर्श स्थापित किया। ईश्वर उन्हें मोक्ष प्रदान करें। ॐ शांतिः

अभिनेता सौरभ राज जैन ने कहा, मुझे याद है जब मैंने फ्लाइट में उनके जीवन और उनकी कंपनी के बारे में एक लेख पढ़ था, मैं वास्तव में हैरान था, बहुत की प्रेरणादायक। ओम शांति।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, पद्मश्री धर्मपाल गुलाटी जी के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ, जिन्हें MDH दादाजी के नाम से जाना जाता है। वह भारत की उद्यमी यात्रा का एक चमकता प्रकाश थे, जिन्होंने MDH मसालों को एक प्रतिष्ठित ब्रांड में बदल दिया। उन्हें उनके परोपकारी कार्यों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। ओम शांति।