थोड़ी देर में तय हो जाएंगे 5 निगमों के मेयर और सभापति.. नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली शपथ.. कई नगर पालिका में भी चुने गए अध्यक्ष..

0
145

रायपुर 6 जनवरी, 2020। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद अब थोड़ी ही देर में निगम के मेयर और सभापति का चयन हो जाएगा। प्रदेश के रायपुर, दुर्ग, चिरमिरी, धमतरी और रायगढ़ नगर निगम में मेयर और सभापति के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरु हो गई हैं। वहीं प्रदेश के महासमुंद, कवर्धा, तिल्दा, जशपुर, बेमेतरा में नवनिर्वाचित पार्षद अपने पद की शपथ ले रहे हैं। वहीं शपथ ग्रहण के बाद नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव कर कर रहे है। इधर बीजापुर नगर पालिका के लिए कांग्रेस से बेनहुर रावतिया अध्यक्ष चुने गए है। जबकि पुरुषोत्तम सल्लूर उपाध्यक्ष चुने गए है। बताया जा रहा है अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा ने हिस्सा नहीं लिया है।

राजधानी के नगर निगम मुख्यालय में कांग्रेस और भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षद ने शपथ ग्रहण किया। कांग्रेस के 34, BJP के 29 और 7 निर्दलीय पार्षदों ने ली शपथ ग्रहण किया।

दुर्ग नगर में कलेक्ट्रेर सभाकक्ष में नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई है। सबसे पहले वार्ड 1 से 10 तक के पार्षदों को शपथ दिलायी गई है। जिसक बाद 10-10 पार्षदों को एक साथ शपथ दिलाया गया।

भिलाई नगर निगम में हुए उपचुनाव में वार्ड 3 और वार्ज 10 के नवनिर्वाचित पार्षद को कलेक्टर ने सभाकक्ष में शपथ दिलायी।  

महासमुंद जिले के 3 नगरपालिका व 3 नगरपंचायत में चुनाव में आज चुनाव की प्रक्रिया चल रही है।  नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। इसके लिए प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है।

चिरमिरी में नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण शुरू हो गया है। कलेक्टर डोमन सिंह पार्षदों को शपथ दिला रहे हैं। कांग्रेस के पर्यवेक्षक मोतीलाल देवांगन ने कहा है कि कुछ देर में मेयर और सभापति का नाम घोषित होगा। दोनों पदों पर आपसी सामंजस्य बना लिया गया है। दावा किया हैे कि निगम में दोनों पदों पर कांग्रेस का कब्जा होगा है।

जशपुर नगर पालिका में भी शपथ ग्रहण चल रह है। बीजेपी के 16, कांग्रेस से 1 और निर्दलीय 3 पार्षद शपथ ले रहे हैं। इसके बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा।

धमतरी नगर निगम के लिए पार्षद अपने पद और और गोपनीयता का शपथ ले रहे हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रजत बंसल पार्षदों को शपथ दिला रहे हैं। सभी 40 नवनिर्वाचित पार्षद शपथ ले है।।कार्यक्रम में कांग्रेस और भाजपा के बड़े नेता भी मौजूद है। शपथ के बाद महापौर और सभापति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी।

कवर्धा जिले के 1 नगर पालिका व 5 नगर पंचायत में भी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। नवनिर्वाचित पार्षदों की शपथ ग्रहण के बाद नगर पालिका सहित दो नगर पंचायत में चुनाव होंगे। यहां कांग्रेस के पास बहुमत है। तीन नगर पंचायतों में भाजपा व कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। यहां निर्दलीय प्रत्याशी अध्यक्ष के फैसला पर निर्णायक भूमिका निभाएंगे।

बेमेतरा नगर पालिका में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए आज चुनाव हो रहे हैं। 1 नगर पालिका सहित 6 नगर पंचायत में पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

तिल्दा नगर पालिका में भी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव आज है। यहां क्रॉस वोटिंग नहीं हुई तो भाजपा का अध्यक्ष बनना तय है। 22 पार्षदों वाली नगर पालिका में 13 पार्षदों के साथ भाजपा को स्पष्ट बहुमत है। वहीं, कांग्रेस पार्षदों की संख्या 6 है। चुनाव के पहले नगर भवन में शपथ ग्रहण करेंगे। इसके बाद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के लिए वोट करेंगे।