महापौर एजाज ढेबर ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर किया नमन..

0
100

रायपुर। नगर निगम महापौर एजाज ढेबर की ओर से मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी 52वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। तेलीबांधा रिंग रोड चौक के किनारे स्थित पंडित उपाध्याय की प्रतिमा के समक्ष नमन करने एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महापौर एजाज ढेबर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुण्यतिथि पर नमन करते हुए सभी राजधानीवासियों की ओर से आदरांजलि अर्पित की। निगम संस्कृति विभाग के संक्षिप्त आयोजन में नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष आकाश तिवारी, पार्षद मृत्युंजय दुबे, पूर्व पार्षद राधेश्याम विभार, सच्चिदानंद उपासने, राजीव अग्रवाल सहित नगर के अनेक लोग, सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने पंडित उपाध्याय को प्रतिमा स्थल पर उनकी पुण्यतिथि पर नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।