15 जून 2019 भिलाई। देश के युवा मेयर की सूची में शामिल भिलाई के मेयर व विधायक देवेंद्र यादव नई दिल्ली में 15 जून को स्पीच देंगे। मौका है पाॅलिसि बुटकैंप का। सुबह 10.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक नई दिल्ली के नेहरू मेमोरियल लाइब्रेरी व म्यूजियम में कार्यक्रम होगा। इसमें केंद्रीय इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी शिरकत कर रहे हैं।
उनके साथ इंडोनेशिया में भारत व भूटान के राजदूत एचई सिद्धार्थों सूर्योदीपुर, भारत सरकार की पूर्व सेक्रेटरी प्रीति सरन भी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। भिलाई मेयर देवेंद्र यादव भारतीय राजनीति में युवाओं की भागीदारी पर स्पीच देंगे। साथ ही यह भी बताएंगे कि भिलाई में किस तरह महिला सशक्तिकरण पर काम किया जा रहा है।