टाटीबंध चौराहे पर लगातार बढ़ रहे हादसों के चलते लोगों में जमकर आक्रोश, NHAI के दफ्तर में कल तालाबंदी करने का ऐलान..

0
91

01 सितंबर 2019, रायपुर। डेथ जोन बन चुके टाटीबंध चौराहे पर लगातार हादसों से स्थानीय रहवासियों में जमकर आक्रोश है। विधायक विकास उपाध्याय ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (NHAI) के दफ्तर में तालाबंदी करने का ऐलान कर दिया है। विधायक विकास उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय रहवासियों को कल 2 सितंबर को साइंस कॉलेज के पास एकत्र होने अपील की है।

बता दें कि बीते कल ही टाटीबंध चौराहे में एक गंभीर हादसा हो गया। हादसे में इलाज कराने के बाद लौट रहे पुत्र की मौत हो गई। वही पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग विधायक विकास उपाध्याय को साथ लेकर थाने पहुंचे हुए थे। बीते कल ही विधायक विकास उपाध्याय और स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया और ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।