मरवाही उपचुनाव: आज से शुरु होगा बीजेपी का प्रचार अभियान.. प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय का मरवाही-पेंड्रा दौरा…

0
109

रायपुर 17 अगस्त, 2020। मारवाही विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस और बीजेपी की तैयारियां तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन से खाली हुई इस सीट पर उपचुनाव के लिए बीजेपी अपना प्रचार अभियान सोमवार 17 अगस्त से शुरू करने जा रहा है। जिसके लिए आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय पेंड्रा-मरवाही के दौरे पर रहेंगे।


• इस दौरान विष्णुदेव साय पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे और चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे।
• विष्णुदेव साय सोमवार को बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन पहुंचेंगे और स्थानीय नेताओं से चर्चा के बाद 11 बजे पेंड्रा के लिए प्रस्थान करेंगे।
• वे एक बजे पेंड्रा पहुंचकर दो घंटे तक पेंड्रा ग्रामीण और सेमरा मंडल इकाइयों की संयुक्त बैठक लेंगे।
• मीडिया से चर्चा के बाद साय मरवाही के लिए प्रस्थान करेंगे। विष्णुदेव साय साढ़े चार से छह बजे तक मरवाही उत्तर और मरवाही दक्षिण मंडल इकाइयों की संयुक्त बैठक लेंगे।
• इस दौरान वे जिला पदाधिकारियों और मंडल पदाधिकारियों से संवाद करेंगे और चुनावी तैयारी का जायजा लेंगे।