मामा चला रहा था बाइक, पीछे बैठी भांजी का चुनरी फंसा चक्के में, दर्दनाक मौत

0
1359

बेमेतरा। बाइक में चुनरी फंसने से पीछे बैठी एक बालिका की दर्दनाक मौत हो गई। उसका सिर चुनरी से कटकर धड़ से अलग हो गया। वहीं सवार दो अन्य महिला इस दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए हैं। बेरला थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम सोढ़-नवागांव मार्ग पर शनिवार को यह हादसा हुआ। एक ही बाइक में चार लोग सवार थे।

मामा चला रहा था बाइक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय बच्ची खेत से घर, बाईक में अपने मामा तारन सिन्हा, मामी प्रेमिन व ज्योति सिन्हा के साथ बैठकर जा रही थी। इसी बीच मृतक बालिका संध्या सिन्हा की चुनरी बाइक के पीछे चक्के में फंस गई। चुनरी से उसका गला कसता चला गया बाइक से नीचे गिरने के दौरान उसका सिर-धड़ से अलग हो गया। बच्ची की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

मामा के खिलाफ जुर्म दर्ज

पुलिस ने बताया कि बाइक में साथ में बैठे दो लोग भी घायल हो गए हैं। मृत बालिका की परिजन सुखिया बाई, पति कौशल की रिपोर्ट पर बाइक चला रहे तारन सिन्हा, पिता हीराराम सिन्हा पर धारा 279,337, 304 अ के तहत अपराध दर्ज किया गया है। बेरला हॉस्पिटल में शव का पीएम होने के बाद पुलिस ने बॉडी अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा दिया।