महेंद्र सिंह धोनी चेस कॉम्पिटिशन का शुभारंभ करने पहुंचे रायपुर.. स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट की तारीफ भी की..

0
178

रायपुर 31 जनवरी, 2020। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मशहूर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने आज स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरी। उड़ान भरने से पहले विमानपत्तन निदेशक राकेश सहाय के साथ मुलाकात की। महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से आयोजित चेस प्रतियोगिता का शुभारंभ भी किया। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने रायपुर एयरपोर्ट की सुविधाओं की जमकर प्रशंसा भी की।

आपको बता दें कि धोनी अपने परिवार के साथ म.प्र. के कान्हा किसली के प्रवास पर गए थे। वहीं से लौटते हुए रायपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरी।