महेंद्र छाबड़ा बने अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष..

0
306

रायपुर 16 नवंबर, 2019। लम्बे इंतज़ार के बाद कांग्रेस के दिग्गज, राजनीति के चाणक्य, महेंद्र छाबड़ा को छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) बनाया गया है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र छाबड़ा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अध्यक्षीय कार्यकाल में महेंद्र छाबड़ा ने उनके साथ कठिन से कठिन समय में छाया की तरह डटे रहे। अपनी गहरी राजनीति सोच और स्पष्टवादिता के लिए प्रसिद्ध महेंद्र छाबड़ा को आयोग का अध्यक्ष बनाने के लिए तमाम काँग्रेस पदाधिकारी एवं सदस्यों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। महेंद्र छाबड़ा को उनकी नई जिम्मेदारी के लिये बधाई देने वालों का देर रात तक तांता लगा हुआ था।