VIRAL VIDEO: मध्यप्रदेश भाजपा के मंत्री तुलसी सिलावट की फिसली जुबान.. PM मोदी और CM योगी को बताया देश के लिए कलंक..!

0
488

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री तुलसी सिलावट ने अपने एक बयान में पीएम मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और योगी आदित्यनाथ को देश के लिए कलंक बता दिया है। दरअसल मंत्री तुलसी सिलावट पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान एक पत्रकार ने गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर के बारे में सवाल किया। जिस पर मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि “देश के प्रधानमंत्री, मध्य प्रदेश के ओजस्वी मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, ऐसे लोग समाज के लिए कलंक हैं। सरकार की जिम्मेदारी है कि ऐसे लोगों का क्या करना है।” बस क्या था ये बड़ा तेल की बह गया और सोशल मीडिया ने माचिस लगा दी। हालांकि मंत्री ने इसे एडिट वीडियो बताकर ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।

तुलसी सिलावट ने विकास दुबे के एनकाउंटर को समाज के लिए प्रेरक भी बता दिया। माना जा रहा है कि मंत्री जी की जुबान फिसली है और उसी के चलते उन्होंने यह बयान दिया है। मंत्री के बयान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने लिखा कि ‘सुनो-सुनो तुलसीसिलावट बिना मिलावट क्या बोल गए’। CM METRO इस वीडियो की विश्वसनीयता की पुष्टि नही करता है।