परिवार के द्वारा प्रेम संबंध नहीं स्वीकारे जाने के डर से प्रेमी जोड़े ने मकान में फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस…

0
96

19 मई 2019, बलौदाबाजार। बिलाईगढ़ के पकरीद गांव में एक प्रेमी जोड़े ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है। लड़की की दादी ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों के शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए कसडोल भेज दिए हैं। दोनों के आत्महत्या करने का कारण नहीं पता चल सका है, लेकिन माना जा रहा है कि दोनों के परिजनों को उनके प्रेम संबंध नहीं स्वीकारे जाने का भय था।

मियार से गमछे के सहारे लटक रहा था दोनों का शव

  • जानकारी के मुताबिक, ग्राम नीठौरा थाना सालिहा निवासी कन्हैया बारिहा (20) पिता धूरुवा बारीहा का पकरीद गांव की एक लड़की के साथ प्रेम संबंध था।
  • बताया जा रहा है कि कन्हैया लड़की की दीदी के घर आया हुआ था।
  • यहीं पर दोनों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
  • लड़की की दादी ने घर पर दोनों को फांसी में लटकते देखा तो गांव वालों को सूचना दी।
  • इसके बाद कोटवार ने बया चौकी में सूचना दी।
  • चौकी प्रभारी विनोद ठाकुर घटनास्थल पहुंचकर शव को मियार से उतरवाया।
  • पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए कसडोल भेज दिया गया है।
  • पुलिस ने आत्महत्या के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।
  • जांच के बाद स्थिति साफ होने की बात कह रही है।
  • हालांकि माना जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था और उन्हें डर था कि इसकी जानकारी परिजनों को मिलेगी तो वो इस रिश्ते को स्वीकार नहीं करेंगे।
  • ऐसे में आशंका है कि इस डर से दोनों ने आत्महत्या का कदम उठाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here