लव जिहाद पर लगेगा लगाम : शिवराज कैबिनेट की बैठक में विधेयक को अध्यादेश के रूप में मिली मंजूर….

0
82

भोपाल। मध्यप्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ धर्म स्वातंत्र्य कानून को अध्यादेश के रूप में मंजूर कर लिया गया है। शिवराज कैबिनेट की विशेष बैठक में अध्यादेश के जरिए लव जिहाद के खिलाफ कानून को मंजूरी दी गई।

कैबिनेट की मंजूरी के बाद सरकार इसे राज्यपाल के पास भेजा जाएगा। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी भोपाल पहुंच गई हैं। माना जा रहा है कि राज्यपाल जल्द ही इस अध्यादेश पर अपनी मुहर लगा देंगी और अगर आज ही राज्यपाल इसे मंजूरी देती हैं। तो कानून आज से ही लागू हो जाएगा।

इसके बाद इसे राजपत्र में प्रकाशित कर दिया जाएगा हालांकि इसे 6 महीने के अंदर सदन में पेश कर पास कराना होगा। ऐसे में इस बजट सत्र में इसे पेश किया जा सकता है। CM शिवराजसिंह चौहान ने इसका ऐलान करते हुए कहा है कि धर्म स्वातंत्र्य कानून के साथ दूसरे विधेयक जो विधानसभा सत्र के दौरान रखे जाने थे वो सब अध्यादेश के रूप में लाए जाएंगे।