गृहमंत्री की बैठक के बीच राजधानी में लाखों रुपए की लूट.. पुलिस विभाग में मचा हड़कंप..

0
69

15 नवंबर 2019 रायपुर। राजधानी रायपुर में एक व्यापारी से साढ़े 26 लाख रूपए लूट की खबर है। बताया जा रहा है कि रायपुर के कुशालपुर इलाके में नंदन टीएमटी ग्रुप के कर्मचारियों से लूट की बड़ी वारदात हुई है।

जानकारी के मुताबिक ग्रुप के चार कर्मचारी बड़ी रकम लेकर जा रहे थे, ठीक उस दौरान दो लोगों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि एक तरफ गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा कर रहे थे, वही दूसरी तरफ चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। इस घटना के सामने आने के बाद प्रशासन की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया है।

इस मामले में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का बयान भी सामने आया है। उनका कहना है कि क्राइम ब्रांच के भंग का जबरदस्त प्रचार हुआ है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लेंगे। हर व्यक्ति के पीछे पुलिस नहीं लगाया जा सकता है। किसके दिमाग में क्या घूम रहा ये नहीं कहा जा सकता है।

पुरानी बस्ती सीएसपी कृष्णा पटेल का कहना है कि नवीन अग्रवाल स्टील का बिजनेस करते हैं. समता कॉलोनी में उनका ऑफिस है। वॉलफोर्ट सिटी में उनका घर है। कंपनी का कैसियर है धीरेंद्र मिश्रा 26 लाख 50 हजार लेकर वॉलफोर्ट जा रहा था।

उसी बीच में दो अज्ञात व्यक्ति आकर उनसे गाड़ी रोकने के लिए बोले और दोनों अपने आप को क्राइम ब्रांच का सिपाही बताकर 26 लाख 50 हजार की धोखाधड़ी कर फरार हो गए हैं। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आउटर इलाकों पर नाकेबंदी का पॉइंट दिया गया है। हुलिया बताया गया है उसी के आधार पर जितनी गाड़ियां जा रही सब की चेकिंग की जा रही है।