लोकसभा चुनाव: बीजेपी की 184 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, राहुल के खिलाफ फिर चुनाव लड़ेगी स्मृति ईरानी, देखिए सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम

0
50

नई दिल्ली 21 मार्च, 2019। भाजपा ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने 184 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। जिसमें प्रमुख उम्मीदवारों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी से और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता जे पी नड्डा ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। उन्होंने बताया कि 19 मार्च और 20 मार्च को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें एक-एक करके राज्यों पर चर्चा हुई जिसमें भाजपा अध्यक्ष शाह, प्रधानमंत्री मोदी ने हिस्सा लिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। गृहमंत्री राजनाथ सिंह पुरानी सीट लखनऊ से लड़ेंगे जबकि नितिन गडकरी नागपुर से प्रत्याशी होंगे। स्मृति ईरानी अमेठी से चुनाव लड़ेंगी। ईरानी के सामने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मुकाबले में होंगे। नोएडा से डॉ. महेश शर्मा, मुज्जफरनगर से संजीव बालियान, गजियाबाद से वी के सिंह, बागपत से सत्यपाल सिंह, मथुरा से हेमा मालिनी को टिकट दिया गया है। उन्नाव से साक्षी महाराज को टिकट दिया गया है। केन्द्रीय मंत्री कृष्णा राज की जगह अरुण सागर को शाहजहांपुर से भाजपा उम्मीदवार बनाया गया।

छत्तीसगढ़ से पांच सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किये गए हैं जिसमें पहले चरण में होने वाले चुनाव में बस्तर से बैदूराम कश्यप को प्रत्याशी बनाया है।

देखिए पूरी सूची..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here