चुनाव इतिहास में पहली बार भाजपा ने सबसे ज्यादा हेलीकॉप्टर और जेट प्लेन लिए किराए पर, इधर कांग्रेस ने BJP की तुलना से आधे से भी कम हेलीकॉप्टरों को किया हायर..

0
66

04 अप्रैल 2019, नई दिल्ली। इस लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जिस पैमाने पर कैंपेन के लिए हेलीकॉप्टर और जेट किराए पर लिए हैं, वो एक रिकॉर्ड है। भाजपा के बाद कांग्रेस ने हेलीकॉप्टर और जेट किराए पर लिए हैं। बाकी दल इनसे काफी पीछे हैं। भाजपा ने 20 हेलीकॉप्टर और 12 बिजनेस जेट किराए पर लिए हैं। चुनाव इतिहास में पहली बार इतने बड़े स्तर पर हेलीकॉप्टर और जेट के जरिए प्रचार हो रहा है।

भाजपा के मुकाबले कांग्रेस पीछे

  • लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी ने 20 हेलीकॉप्टर, 12 बिजनेस जेट का बेड़ा किराए पर लिया है।
  • कांग्रेस ने बीजेपी से आधा यानी 10 हेलीकॉप्टर और चार बिजनेस जेट किराये पर लिया है।
  • इन दोनों पार्टियों के अलावा फिर दूसरी पार्टियां इस मामले में काफी पीछे हैं।

कितना है इन हेलीकॉप्टरों, जेट का किराया

  • इकॉनमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जो हेलीकॉप्टर और जेट इन मुख्य पार्टियों ने किराए पर लिए हैं, उनका किराए भी काफी ज्यादा है।
  • भाजपा ने सेसेना किटेशन एक्सएलएस बिजनेस जेट किराए पर लिया है, जो एक घंटा का 2,80,000 रुपए है।
  • फेलकन 400 एक घंटे का चार लाख लेता है।
  • वहीं भाजपा की ओर से बुक कराए गए अलग-अलग हेलीकॉप्टरों का किराया 1,80,000 से चार लाख रुपए प्रतिघंटा तक है।

कांग्रेस के जेट कितने महंगे

  • कांग्रेस ने सेसेना किटेशन जेट 2 को हायर किया है, जिसका एक घंटे का किराया 1,80,000 सेसेना किटेशन एक्सेल का 2,80,000 रुपए प्रतिघंटा है।
  • वहीं जो हेलीकॉटर कांग्रेस ने बुक किए हैं, उनका एक घंटे का किराया एक लाख से 1,30,000 रुपए तक है।
  • इनके अलावा कुछ क्षेत्रीय दलों ने एक तो कुछ ने दो हेलीकॉप्टर बुक किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here