पेट्रोलिंग छोड़ कर नशे में बैठे रहे आरक्षक, वर्दी के ऊपर पहन रखी थी टी शर्ट, पुलिस कप्तान पहुंचे लगायी फटकार, सुबह 5 को किया सस्पेंड, देखिये चौकाने वाली ये तस्वीर

0
58

दुर्ग 19 जनवरी 2019। नाईट ड्यूटी के नाम पर नशे में और खर्राटे भरने वाले 5 पुलिसकर्मियों को दुर्ग SP ने आज सुबह सस्पेंड कर दिया है। कहने को तो ये सभी नाईट गश्त पर होते थे, लेकिन जैसे ही रात गहराती शहर को अपराधियों के हवाले कर चैन की नींद में सो जाते थे। SP प्रखर पांडेय ने शिकायत सही पाये जाने के बाद 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

पूरा माजरा दुर्ग के थाना नंदिनी नगर का है। 18 जनवरी की रात में ही प्रधान आरकक्षक पुरूषोत्तम लाल, प्रधान आरक्षक भागवत प्रसाद, आरक्षक सोनू चैहान, आरक्षक उमेश चंद्रवंशी और आरक्षक महेन्द्र सिंह की रात्रि गश्त में ड्यूटी लगायी गयी थी। ड्यूटी लगाने के बाद भी पांचो पुलिसकर्मी गश्त पर नहीं पहुंचे और रात में ड्यूटी के दौरान ही थाने में सोये पाये गये। जिसकी सूचना एसपी को दी गयी। एसपी प्रखर पांडेय ने इस मामले पर पांचो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलबंन कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here