कटेनार ITBP कैंप में मारे गए 6 जवानों को दी गई अंतिम सलामी.. एयरपोर्ट पर जवानों को दी गई श्रद्धांजलि..

0
69

रायपुर। कटेनार ITBP कैंप में मारे गए 6 जवानों को अंतिम सलामी दी गई। निर्धारित समय से पूर्व और तय स्थान से अलग एयरपोर्ट पर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई है। दिल्ली से आए ITBP के ADG अरविंद कुमार भी जवानों के अंतिम विदाई में शामिल हुए। ITBP के IG एके गौतम समेत राज्य पुलिस के अधिकारियों ने भी जवानों को अंतिम सलामी दी।

बता दें आगे की फ्लाइटों की टाइमिंग की वजह से अंतिम सलामी का समय और स्थान बदला गया। सलामी के बाद 3 शव कोलकाता, 2 दिल्ली और एक कोच्चि भेज दिया गया।

बता दें कि नारायणपुर में आपसी हिंसक भिडंत में मारे गए आईटीबीपी के 6 जवानों को आज अंतिम सलामी दी गई। बुधवार को नारायणपुर में एक जवान ने अपने ही साथियों पर फायरिंग कर दी। जिसमें चार जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन घायल हो गए। इलाज के दौरान एक जवान ने दम तोड़ दिया। जबकि दो का इलाज किया जा रहा है।