नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन.. कांग्रेस ने बचे प्रत्याशियों के नाम का किया एलान.. नगर पालिका समेत नगर पंचायतों की सूची जारी.. देखें..

0
144

6 दिसंबर 2019 रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज नामांकन की आखिरी तारीख है। इसी बीच कांग्रेस ने बचे अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस भवन में चुनाव समिति की बैठक के बाद पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गयी है।

नगर पालिका सहित नगर पंचायतों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक के बाद इन नामों पर सहमती बन गयी है।

कांग्रेस की एक और सूची जारी..

नगर पालिका परिषद- मुंगेली, आरंग, अकलतरा, चांपा , सत्ती, जांजगीर- नैला और भाटापारा के पार्षद प्रत्याशियों का किया ऐलान।

नगर पंचायत- सिमगा, पलारी, लवन, कसडोल, खरौद, नया बाराद्वार, नवागढ़ , जैजैपुर, सारागांव, चांपा, बलौदा , राहोद, शिवरीनारायण, खरोरा और माना कैंप के पार्षद प्रत्याशी के नामों का ऐलान हो गया है।