मकान मालिक ने 6 लड़कियों को बनाया बंधक… चूल्हे का सामान जब्त कर बंद कर दिया था कमरे में.. प्रशासन की मदद से छुड़ाई गई लड़कियां…

0
122

पेंड्रा 5 मई, 2020। नवगठित जिला पेंड्रा गौरेला मरवाही में 6 लड़कियों को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक गौरेला के सेमरा गांव में लॉकडाउन के दौरान मकान मालिक ने 6 लड़कियों को बंधक बना दिया था। जिसके बाद प्रशासन और पुलिस की मदद से छुड़ा लिया गया है।

सेमरा गांव में मकान मालिक हाफिज फिरोज नाम के व्यक्ति ने 6 लड़कियों को घर में बंधक बना लिया। उनके चूल्हे समेत जुरुरी सामानों को जब्त कर उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया था। सभी लड़कियां एक दिन भूखी प्यासी घर में कैद रही। हालांकि अब तहसीलदार और पुलिस की मौजूदगी में उन्हें छुड़ाकर प्रशासन ने अपने निगरानी में रखा है, हालांकि मकान मालिक पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

  • बलौदाबाजार और कोरिया की रहने लड़िकायां हैं। शिकायत के बाद पुलिस की मदद से सभी छात्राओं को मकान मालिक के कैद से छुड़ा लिया गया है।
  • जानकारी के मुताबिक पांचों लड़कियां गौरेला के ही निजी कंपनी में काम करती हैं और किराए के मकान में रह रहीं थी।लॉकडाउन के कारण काम बंद होने के कारण कुछ अन्य युवतियां प्रशासन की मदद से अपने अपने घर जा चुकी थी।
  • ये युवतियां भी अपने घर जाना चाहती थी, लेकिन मकान मालिक हाफिज को जैसे ही इसकी सूचना मिली, तो वह लड़कियों से घर का किराया लेने के लिए दबाव बना रहा था। लेकिन काम बंद होने से वो किराया देने में भी असमर्थ थी।
  • इसी बीच सोमवार दोपहर पैसा नहीं दे पाने के चलते उसने लड़कियों का गैस चूल्हा, बर्तन समेत अन्य सामान जब्त कर उन्हें कमरे के अंदर बंद कर दिया। जिससे वो रात भर भूखी प्यासी रहीं।
  • आज सुबह उन्होंने फोन पर ग्राम पंचायत की सरपंच गजमती भानु को मामले की सूचना दी। सरपंच ने तहसीलदार और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद गांव वालों के सामने पांचों लड़कियों को छुड़ाया गया, फिर प्रशासन ने उन्हें अपनी निगरानी में रखा है।