लालक़ृष्ण अडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का स्टार प्रचारकों की सूची से नाम गायब, बीजेपी ने जारी की लिस्ट, गांधी परिवार को भी किया किनारा..

0
67

नई दिल्ली 26 मार्च, 2019। लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। पहले और दूसरे चरण के लिए ये लिस्ट जारी की गई। इस लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, उमा भारती, योगी आदित्यनाथ के नाम शामिल हैं। हालांकि पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के साथ-साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी का नाम इस लिस्ट से गायब है।

जोशी-आडवाणी का नाम लिस्ट में नहीं

  • भाजपा ने सोमवार को पहले और दूसरे चरण में प्रचार के लिए अपने स्टार कैंपेनर्स की सूची जारी की।
  • जिसमें जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, कलराज मिश्र और लक्ष्मीकांत बाजपेयी, शिवराज सिंह चौहान, केशव प्रसाद मौर्या और थावर चंद्र गहलौत के नाम भी शामिल हैं।
  • लेकिन इस लिस्ट में वरूण गांधी और मेनका गांधी का नाम शामिल नहीं है।

वरुण गांधी और मेनका गांधी का नाम भी नहीं

  • इस सूची में संजीव बालियान, सुरेश राणा, श्रीकांत शर्मा, स्वामी प्रसाद मौर्य, चेतन चौहान, धर्म सिंह सैनी, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अश्विनी त्यागी, रजनीकांत माहेश्वरी, अजय कुमार और भवानी सिंह के नाम शामिल हैं।
  • बता दें कि बीजेपी ने इस चुनाव में कई वरिष्ठ नेताओं के टिकट काटें हैं जिनकी उम्र 75 साल से अधिक है।
  • बीजेपी की उम्मीदवारों की सूची जारी होने के ठीक पहले कलराज मिश्रा ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।
  • जबकि उमा भारती के भी चुनाव लड़ने से इनकार करने के बाद पार्टी ने उनको राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी है।

आडवाणी को पार्टी ने नहीं दिया था गांधीनगर से टिकट

  • आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की पहली लिस्ट में वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की जगह पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह को गांधीनगर से टिकट दिया गया।
  • गांधीनगर लोकसभा सीट से लालकृष्ण आडवाणी चुनाव लड़ते रहे हैं। हालांकि अबकी चुनाव में उनको टिकट नहीं दिया गया।
  • इसके बाद ऐसी खबरें आईं आडवाणी ने खुद ही चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here