शिक्षा विभाग में हुए बड़े पैमाने पर तबादले का सच जानिए.. कांग्रेस नेताओं की शिकायत पर हुआ था तबादला.. आज एक दर्जन से अधिक बड़े अधिकारी-कर्मचारियों हुए थे इधर से उधर…

0
88

रायपुर। एक छोटे से तबादले की खबर से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच जाता है। ऐसे में जब शिक्षा विभाग के तबादले की बात हो तो इस पर चर्चा होना आम बात है। दरअसल पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद एक बार फिर छत्तीसगढ़ में तबादले का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में मंगलवार को सरकार ने शिक्षा विभाग में बंपर तबादले किए हैं। जारी आदेश में एक दर्जन से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों का नाम शामिल है। आदेश में कई जिलों के शिक्षा अधिकारियों और बड़े स्तर के अफसरों का तबादला किया गया है। यह आदेश महानदी भवन के शिक्षा विभाग से जारी किया गया है।

शिक्षा विभाग के 16 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। DEO, अधिकारी और प्राचार्यों का ट्रांसफर किया गया है। शिक्षा विभाग में हुए बड़े फेरबदल के बाद ये बात सामने आई है कि PCC प्रभारी पीएल पुनिया के पत्र के बाद ये ट्रांसफर किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेताओं ने अधिकारी और प्राचार्य की पुनिया से शिकायत की थी। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा शासन में भ्रष्टाचार का आरोप कई अधिकारियों- कर्मचारियों पर लगाए हैं। कांग्रेस नेताओं के आवेदन पर अधिकारियों का ट्रांसफर किए जाने की चर्चा गरम है।