आरंग जनपद अध्यक्ष पद पर खिलेश देवांगन निर्विरोध निर्वाचित.. श्रम मंत्री डॉ. शिव डेहरिया ने दी बधाई..

0
206

रायपुर 13 फरवरी, 2020। आरंग जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद पर खिलेश देवांगन की ताजपोशी हो गई है। नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज आरंग जनपद पंचायत में अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने जाने पर खिलेश्वर देवांगन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। आरंग जनपद अध्यक्ष के लिए बीजेपी की और से कोई नामंकन दाखिल नहीं किया गया, जिसकी वजह से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी खिलेश देवांगन का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

आरंग जनपद में 25 जनपद सदस्य निर्वाचित हुए हैं, जिनमें 21 सदस्य कांग्रेस समर्थित हैं। जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 से जनपद सदस्य के रूप में निर्वाचित खिलेश देवांगन वर्तमान में युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव के रूप में कार्यरत हैं।