क्या कांग्रेस में वापस जा रहे जोगी कांग्रेस से खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह, उनके इस पोस्टर से तो ऐसे ही लग रहा है, आप भी देखिए…

0
174

10 फरवरी 2019 भिलाई@ मनोज कुमार साहू। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता और खैरागढ़ के विधायक देवव्रत सिंह की क्या कांग्रेस में वापसी हो रही है? आखिर छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया से क्यों मिल रहे हैं? कृषि मंत्री रविंद्र चौबे से मुलाकात के क्या मायने है? ऐसे ढेरो सवाल अब खड़े हो गए हैं। अब तो एक पोस्टर भी लांच हो गया है। जो खैरागढ़ में लगा हुआ है। इस पोस्टर में विधायक देवव्रत सिंह ने भूपेश सरकार का कर्ज माफी फैसले और क्षेत्र के विकास के लिए आभार व धन्यवाद माना है। इस पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी के सुप्रीमो अजीत जोगी की एक फोटो भी नहीं है। देवव्रत सिंह के कांग्रेसी की संभावनाओं पर राजनांदगांव के वरिष्ठ पत्रकार प्राकृत शरण सिंह ने फेसबुक में पोस्ट डाला है।

इसमें पोस्टर भी दिख रहा है। साथ ही कई महत्वपूर्ण संभावनाओं पर बात करते दिख रहे हैं…

आप भी पढ़िए वरिष्ठ पत्रकार प्राकृत शरण सिंह ने अपने वॉल में क्या लिखा है…
“”ध्यान से देखिए इस पोस्टर को। ये भविष्य के संकेत दे रहा है। संभावनाएं नज़र आ रहीं। पार्टी का हलधर किसान कर्ज माफ होते ही टूर पर चला गया। गुलाबी रंग बिखरे दिखाई दे रहे। सुप्रीमो की तस्वीर दिख नहीं रही। अटकलों का गर्म बाजार फ्रीज़ होने लगा। लगता है वक़्त काफी नज़दीक है।
क्या पार्टी छोड़ेंगे..? नहीं, इंतज़ार करेंगे। किसका..? एक्शन का या रिएक्शन का..! पता नहीं। ये गलती तो नहीं हो सकती। मतलब, काफी सोच समझकर पोस्टर बनवाया होगा।
पुनिया जी से मुलाकात… मंत्री रविन्द्र चौबे से बात… कांग्रेसियों का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर किया गया विरोध… क्या ये पोस्टर इस कड़ी को आगे बढ़ा रहा है..?
कार्यकर्ताओं के साथ ख़ैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता के मन में ऐसे ढेरों सवाल उठ रहे हैं, जिसका जवाब तो सिर्फ बाबा भैया ही दे सकते हैं।
अंत में विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए बधाई..!””

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here