जेसीसीजे ने दो वरिष्ठ नेताओं को पार्टी से दिखाया बाहर का रास्ता, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप

0
50

19 जनवरी 2019, रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने अपने दो वरिष्ठ नेताओं को पार्टी से बहार का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से पार्टी ने दो वरिष्ठ सदस्यों अब्दुल हमीद हयात और बिलासपुर से बृजेश साहू को निकाला दिया।
दोनों को पार्टी से बाहर करने की जानकारी मीडिया में जनता कांग्रेस के प्रवक्ता संजीव अग्रवाल ने दी है। संजीव अग्रवाल की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि चुनाव के दौरान संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी सही तरह से नहीं निभाई गई और पार्टी के लाइन के खिलाफ जाकर काम किया गया। इस तरह से बिलासपुर में चुनाव के दौरान बृजेश साहू की गतिविधियां पार्टी विरोधी रही है। लिहाजा दोनों को तत्काल पार्टी की प्राथमिक सदस्य से निष्कासित किया जाता है। बता दें कि विधाससभा चुनाव में पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी को मात्र सात सीटें ही मिली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here