ITBP कैंप बना कोरोना का हॉटस्पॉट, आज कुल 10 लोग पॉजिटिव मिले हैं।

0
100

              तिल्दा में चार साल की बच्ची के साथ  मिले 10 कोरोना मरीज |

  • रायपुर जुलाई /16/2020 खरोरा स्थित आइटीबीपी कैम्प में लगातार कोरोना के केस मिल रहे हैं। महज तीन दिनों के अंतराल में पॉजिटिव प्रकरण मिल चुके है। बुधवार को दूसरी बार यहां कोरोना संक्रमित मिले हैं। तिल्दा के बी.एम.ओ आशीष सिन्हा ने बताया कि यहां 10 लोगों को कोविड-19 पॉजिटिव की पुष्टि की गई है|
  • जिसमे 4 कांस्टेबल, 2 महिलाएं और चार बच्चे हैं। ये सभी पहले पॉजिटिव पाए गए मरीजों के सम्पर्क में आये थे| जांच के बाद इन मरीजो में भी कोविड19 पॉजिटिव की पुष्टि की गई है। लगातार केस बढ़ने की वजह से बाकी जवानों और महिला पुरुषों में भय का माहौल है।
  • 12 जुलाई को भी 8 लोगों के कोरोना संक्रमित हो जाने की पुष्टि हुई थी| कैम्प के अंदर निवासरत परिवार काफी डरे हुए हैं। साथ में ही सब्जी मंडी लगती है जहां पर सैकड़ों की संख्या में सब्जी विक्रेताओं का आना जाना लगा रहता है।
  • तिल्दा शहर सहित पूरा ब्लॉक अब कोरोना का हॉट स्पॉट बनते जा रहा है। बुधवार को एक ही दिन में तिल्दा शहर सहित ब्लॉक में 17 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।