सैलरी नहीं मिलने से परेशान अनियमित कर्मचारी ने की खुदखुशी, महासंघ का आरोप- अधिकारी की प्रताड़ना से किया सुसाइड, बर्खास्त करे नहीं तो करेंगे उग्र आंदोलन..

0
89

10 जून, 2019 राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के एक कर्मचारी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। कर्मचारी का नाम संतोष साहू है और वो प्लंबर का काम करता था। सोमनी थाना क्षेत्र ईरा का रहने वाला मृतक संतोष साहू ठेकेदार के अंडर काम कर रहा था। पिछले तीन-चार महीनों से वेतन न मिलने के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। कर्मचारी के मौत को लेकर परिजनों ने हाउसिंग बोर्ड के ईई पर प्रताड़ित किये जाने और वेतन नहीं दिए जाने का आरोप लगाया है।

सोमनी थाना से मिली जानकारी के अनुसार कर्मचारी के पैरों पर चोट आई थी। जिसके कारण कर्मचारी कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहा था। साथ ही पुरे परिवार के पालन-पोषण की जिम्मेदारी मृतक के ऊपर थी। बताया गया की पैसों की तंगी चलते हाल ही में बैंक से कुछ रुपए निकाल लिए थे। आर्थिक व मानसिक परेशानी के चलते कर्मचारी ने इतना बड़ा कदम उठाया है। मृतक के बेटे चुम्मन साहू ने बताया की मौत क लिए ठेकेदार, संबंधित विभाग के अधिकारी जिम्मेदार है। थाने में शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है की मंडल के अनियमित कर्मचारियों को लंबे समय से वेतन नहीं मिल रहा है। कर्मचारी इसकी शिकायत कलेक्टर समेत विभाग के आला अधिकारियों और मंत्रियो से कर से कर चुके है। लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।

अनियमित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव रवि गढ़पाले ने आरोप लगाया की गृह निर्माण मंडल के ईई सीएस बेलचंदन ने अनियमित कर्मचारी को प्रताड़ित किया था। जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया है।उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी और ठेकेदार की लापरवाही से कर्मचारी प्रताड़ित होते हैं। उन्होंने मांग की है की ऐसे अधिकारी को तत्काल बर्खास्त किया जाए और अगर सरकार इस पर कार्रवाई नहीं करती है तो उग्र आंदोलन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here