Internet Sensation रानू मंडल के एक और गाने की झलक आई सामने, इस बार हिमेश के साथ गाया है पुराने हिट गाने को..

0
178

03 सितंबर 2019, मुंबई। Ranu Mandal के एक और नए गाने की झलक आ गई है। इस बार भी वे हिमेश के साथ गाती दिख रही हैं। गाना है ‘आशिकी में तेरी’। यह गाना ’36 चायना टाउन’ का टाइटल ट्रैक था, अब हिमेश ने इसका रिप्राइज्ड वर्जन बनाया है। हिमेश में इसमें साथ गाते नजर आ रहे हैं। Ranu ने इससे पहले दो गाने हिमेश के लिए गाए हैं। पहला गाना ‘तेरी मेरी कहानी’ था और दूसरा था ‘आदत’।

हिमेश ने सोशल मीडिया पर इस नए गाने की शॉर्ट क्लिप शेअर की है। उन्होंने इसके साथ एक लंबी बात लिखते हुए लोगों का शुक्रिया अदा भी किया है कि उन्होंने Ranu को खूब सपोर्ट किया। हिमेश ने लिखा ‘गाना बनना जारी है। दुनिया के तमाम लोगों का शुक्रिया, जो वो रानू जी के चेहरे पर खुशी की मुस्कान लाए। हर गाने के साथ उनका कॉन्फिडेंस बढ़ रहा है। ‘हैप्पी हार्डी एंड हीर’ का यह नया गाना इस बात का सबूत है। खूब सारा प्यार और हैप्पी गणेश चतुर्थी’।

बता दें कि Ranu की कहानी इन दिनों खूब चर्चा में हैं। दरअसल रानू का रेलवे स्टेशन पर गाना गाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। इसी Video की बदौलत इंटरनेट सेंसेशन बनीं रानू की कुछ ऐसी बातें भी सामने आईं, जिसे सुनकर वाकई कोई भी हैरान हो जाए। रेलवे स्टेशन पर खराब हालत में दिखने वालीं रानू का दावा है कि वो एक अच्छे परिवार से ताल्लुक़ रखती हैं। जब वो 6 महीने की थीं तभी अपने मां-बाप से अलग हो गईं थी और दादी के साथ रहने लगी थीं। फिर पश्चिम बंगाल के एक लड़के से उनकी शादी हो गई। यह लड़का, बॉलीवुड एक्टर फिरोज़ खान के घर खाना बनाने का काम करता था। पति की नौकरी के कारण बंगाल से मुंबई आ गईं। जब उनके पति फिरोज़ खान के यहां जाते थे तब वो भी काम में हाथ बंटाने वहां जाती थीं।

रानू के साथ म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया अपनी फिल्म ‘हैप्पी हार्डी एंड हीर’ के तीन गाने रिकॉर्ड कर चुके हैं। हिमेश ने जो दो गाने रिकॉर्ड किए हैं उनकी क्लिप भी इंस्टाग्राम पर काफी देखी जा रही है, नई क्लिप आज आई है।