बागियों के खिलाफ कांग्रेस कार्रवाई के मूड में.. हजारों कार्यकर्ताओं को भेजा नोटिस… जबाव संतुष्ट नहीं होंगे तो पार्टी दिखाएंगी बाहर का रास्ता..

0
86

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव मे पार्टी से बगावत करने वाले कार्यकर्ताओं तथा नेताओं पर कांग्रेस पार्टी कार्रवाई करने के मूड मे दिख रही है। इस बारे मे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा है कि करीब दो हज़ार कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किया गया है। निकाय चुनाव के बागियों और रूठों को नोटिस जारी किया गया है। और उचित जवाब नहीं मिलने के बाद उनके खिलाफ निलम्बन की कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि निकाय चुनाव मे पार्टी के द्वारा टिकट नही दिए जाने के बाद हजारों कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय चुनाव फैसला लिया है। अब इन कार्यकर्ताओं पर पार्टी निलम्बन की कार्रवाई करने जा रही है।