विदेशी फंडिंग के मामले में सुप्रीम कोर्ट की वकील इंदिरा जयसिंह और आनंद ग्रोवर के घर CBI का छापा..

0
63

नई दिल्ली 11 जुलाई, 2019। विदेशी फंडिंग के नियमों के कथित उल्लंघन के मामले में सीबीआई ने आज बड़ी कार्रवाई की है। सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह और उनके पति आनंद ग्रोवर के घर पर सीबीआई ने छापा मारा है। दोनों पर अपने एनजीओ ‘लॉयर्स कलेक्टिव’ के लिए विदेशी फंडिंग हासिल करने को लेकर कानून के उल्लंघन का आरोप है। गुरुवार को सीबीआई दिल्ली और मुंबई में उनके घर और दफ्तर पर छापेमारी की, जो अभी जारी है।

  • लॉयर्स कलेक्टिव पर FCRA कानून (विदेशी चंदा नियंत्रण कानून) के उल्लंघन का आरोप है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) इस सिलसिले में लॉयर्स कलेक्टिव के खिलाफ 2 FIR दर्ज कर चुकी है।
  • एजेंसी ने इंदिरा जयसिंह और आनंद ग्रोवर पर विदेशी चंदे को भारत से बाहर भेजकर उसके दुरुपयोग का आरोप लगाया है।
  • आरोपों के मुताबिक इंदिरा जयसिंह जब 2009 से 2014 के बीच अडिशनल सॉलिसिटर जनरल थीं तो उस दौरान उनके एनजीओ ने विदेशी चंदे से जुड़े कानून का उल्लंघन किया।
  • सीबीआई के मुताबिक, उस वक्त इंदिरा जयसिंह के विदेश दौरों पर खर्च को एनजीओ के खर्च के रूप में दिखाया गया था और इसके लिए गृह मंत्रालय से जरूरी इजाजत भी नहीं ली गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here