जरूरी खबर: छत्तीसगढ़ में कोरोना के अबतक 7 मामले… 21 साल के युवा से लेकर 64 साल की बुजुर्ग महिला को कोरोना पॉजिटिव… 6 ने लंदन यूके दुबई और थाईलैंड का किया था दौरा.. लेकिन 1 बुजुर्ग महिला का कोई विजिट हिस्ट्री नहीं.. पढ़ें पूरे कोरोना मामले के अप्डेट्स…

0
125

रायपुर 29 मार्च, 2020। छत्तीसगढ़ की राजधानी में शनिवार को कोरोना का एक और मामला मिलने के बाद भय का माहौल बन गया है। UK दौरा कर लौटा 21 साल का युवक इस बीमारी की चपेट में आ गया है। 21 साल का युवक यूके से लौटने के बाद देवेंद्र नगर स्थित घर में ही रह रहा था। जब पड़ोसियों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने तत्काल स्वास्थ विभाग को सूचना दी और उसका जांच करवाया। प्रदेश में अबतक कोरोना पॉजिटिव की संख्या 7 हो गई। इससे पहले राजनांदगांव, भिलाई और बिलासपुर से भी कोरोना का एक-एक केस सामने आया है। जबकि राजधानी रायपुर में अब तक 4 मामले सामने आ चुके हैं।

छत्तीसगढ़ में कोरोना के अबतक 7 मामले

पहला मामला 19 मार्च को आया: 19 मार्च को रायपुर की समता कॉलोनी की रहने वाली 23 साल की युवती कोरोना पॉजिटिव मिली। वह लंदन से लौटी थी। जब वे यहां लौटी तो अपने कई साथियों और परिचित लोगों से मिल चुकी थी।

दूसरा और तीसरा मामला 25 मार्च को आया: 25 मार्च को 2 नए मामले सामने आए। पहला राजनांदगांव में और दूसरा रायपुर में ही मिला। राजनांदगांव के भरकापारा का रहने वाला 30 साल का युवक थाईलैंड से घूमकर लौटा था। जांच में उसे कोरोना का पॉजिटिव पाया गया। वहीं, रायपुर के सुभाष स्टेडियम इलाके की रहने वाली 30 साल की युवती लंदन से लौटी थी। जानकारी छिपाने पर युवती पर एफआईआर भी की गई।

3 नए मामले 26 मार्च को आए: 26 मार्च को एकसाथ 3 नए केस सामने आने से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया। बिलासपुर, रायपुर और भिलाई में मामला सामने आया। बिलासपुर के रामालाइफ में 64 साल की महिला का सैंपल पॉजिटिव पाया गया। जबकि महिला कुछ दिनों पहले दुबई से लौटी थी और अपनी जानकारी छिपाई। वहीं, भिलाई जोन सेक्टर 2 के खुर्सीपारा का रहने वाला युवक भी दुबई से लौटा। उसमें भी पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जबकि रायपुर के रामनगर में 60 साल के वृद्ध पॉजिटिव मिले। उनकी राज्य या विदेश यात्रा की कोई हिस्ट्री नहीं है।

सातवां मामला 28 मार्च को आया: 27 मार्च की गैप के बाद राजधानी रायपुर में एक नया मामला सामने आया। यूके से लौटने के बाद युवक ने अपनी जानकारी छिपा रखी थी। स्वास्थ्य टीम ने युवक के सैंपल लिए और होम आइसोलेशन में रहने की हिदायत दी। युवक की शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे एम्स में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने नया केस मिलने की पुष्टि की है।