प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आज.. प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया लेंगे बैठक.. संगठन में बदलाव पर हो सकती है चर्चा..

0
101

रायपुर 13 फरवरी, 2020। आज कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया लेंगे। इस दौरान प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष के साथ अलग-अलग बैठकें की जाएगी।

बैठक में संगठन में बदलाव पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा जिला पंचायतों की रणनीतियों पर प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया फीडबैक लेंगे।

साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों पर भी रायशुमारी की जाएगी। प्रदेश प्रभारी पदाधिकारियों के परफॉर्मेंस की भी समीक्षा करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस संगठन की नई नियुक्तियों पर भी सहमति बन सकती है।

सीएम भूपेश बघेल के विदेश दौरे में होने के चलते संगठन की बैठक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अनुपस्थिति में होगी।