भारतीय वायुसेना के लापता विमान एएन-32 का अब तक कोई पता नहीं, विमान AN-32 की सूचना देने वाले को वायुसेना देगी पांच लाख रुपये इनाम..

0
68

09 जून 2019, नई दिल्ली| अरुणाचल प्रदेश की पहाड़ियों में लापता हुए भारतीय वायुसेना के एएन-32 विमान का अबतक पता नहीं चल पाया है| विमान में 13 लोग सवार थे| वायुसेना ने लापता एएन-32 विमान के बारे में जानकारी देने वाले को पांच लाख रुपए का इनाम देने की शनिवार को घोषणा की है| शनिवार को खराब मौसम के बीच छठे दिन भी खोज अभियान लगातार जारी रहा, लेकिन अलग-अलग एजेंसियों के प्रयासों के बावजूद सफलता नहीं मिल पाई है|

वायुसेना देगी 5 लाख ईनाम

डिफेंस पीआरओ विंग कमांडर रत्नाकर सिंह ने शिलांग में बताया कि एयर मार्शल आरडी माथुर,एओसी इन कमांड, इस्टर्न एयर कमांड ने लापता विमान की भरोसेमंज जानकारी देने वाले को 5 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है। ये इनाम उस व्यक्ति या समूह(व्यक्तियों) को मिलेगा, जो इसके बारे में सही जानकारी देंगे। 6 दिन से लापता विमान में कुल 13 लोग सवार थे।

इन नंबरो पर दे सकते हैं सूचना

डिफेंस पीआरओ विंग कमांडर रत्नाकर सिंह ने शिलांग में ये भी बताया कि लापता विमान के बारे में 0378-3222164, 9436499477, 9402077267, 9402132477 नंबरों पर फोन करके सूचना दी जा सकती है। उन्होंने विमान की तलाश के बारे में बताते हुए कहा कि वायुसेना लापता विमान लापता विमान ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट एएन-32 की तलाश के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है। भारतीय वायुसेना इसके लिए सेना, अरुणाचल प्रदेश के प्रशासन और अन्य राष्ट्रीय एजेंसियों की मदद ले रही है।

विमान कैसे हुआ लापता

रूस द्वारा बनाए गए इस विमान ने सोमवार को असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी। ये वहां से अरुणाचल प्रदेश के शि-योमि जिले के मेचुका एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड के लिए रवाना हुआ था। जमीनी नियंत्रण कक्ष के साथ विमान का संपर्क दोपहर एक बजे टूट गया। विमान में चालक दल के आठ सदस्य और पांच यात्री सवार थे। सर्च ऑपरेशन में शामिल आईएएफ ऑफिसर्स की मानें तो पहाड़ी इलाका होने की वजह से खासी दिक्‍कतें आ रही हैं। एएन-32 का संपर्क आखिरी बार अरुणाचल प्रदेश के अलॉन्‍ग से हुआ था और यह इलाका बहुत ही घनी आबादी वाला इलाका है। मौसम अक्‍सर खराब रहता है। खराब मौसम भी सर्च ऑपरेशन में सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here