30 अनवरी 2019, रायपुर। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के मंत्री बनने के बाद आज उनके सरकारी बंगले में गृह प्रवेश का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ प्रदेश के तमाम कांग्रेस विधायक और पूरे प्रदेशभर से कार्यकर्ता और सगे संबंधी मौजूद रहे।
सिविल लाइन स्थित सरकारी बंगले में 5000 लोगों के खाने की व्यवस्था की गई। गौरतलब है कि भूपेश मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू गृह एवं जेल पीडब्ल्यूडी पर्यटन एवं संस्कृति धर्मस्य जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्हें पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का बंगला अलॉट किया गया था जिसका आज गृह प्रवेश किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आशीष अग्रवाल, इरफान खान, दादू नाग देव, सनीर साहू, मणिकांत साहू, शुभम वर्मा, राजेश शर्मा समेत तमाम लोगों का सहयोग रहा।