सर्वश्रेष्ठ मंत्री अवॉर्ड से सम्मानित हुए होम मिनिस्टर ताम्रध्वज साहू.. फेम इंडिया पत्रिका के सर्वे में देशभर के 21 मंत्रियों का हुआ सम्मान…

0
107

नई दिल्ली 9 नवंबर, 2019। विज्ञान भवन में आज छत्तीसगढ़ के होम मिनिस्टर ताम्रध्वज साहू का सर्वश्रेष्ठ मंत्री के रूप में सम्मान किया गया।

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में फेम इंडिया पत्रिका द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मान किया गया। फेम इंडिया द्वारा देशभर में किये गये सर्वे के आधार पर ताम्रध्वज साहू का चयन सर्वेश्रेष्ठ 21 मंत्रियों में किया गया था। छत्तीसगढ़ से एकमात्र मंत्री के रूप में उन्होंने प्रदेश का गौरव बढ़ाया। जिनका आज केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पाण्डेय द्वारा सम्मान किया गया।

राष्ट्रीय पत्रिका फेम इंडिया मैग्जीन ने एशिया पोस्ट सर्वे एजेंसी के संयुक्त रूप सर्वश्रेष्ठ मंत्री 2019 के लिए सर्वे किया था। सर्वे में विभिन्न श्रेणियों में 21 सर्वेश्रेष्ठ मंत्रियों का चयन किया गया। इन लिस्ट में प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का चयन किया गया।

मालूम हो कि मंत्री साहू का चयन व्यक्तित्व की छवि, कार्य क्षमता , प्रभाव, विभाग की समझ, दूरदर्शिता, लोकप्रियता, कार्य शैली और काम के परिणाम जैसे सभी बिंदुओं को आधार पर किया गया है।

मंत्री ताम्रध्वज साहू प्रदेश के लोक निर्माण, गृह, जेल, धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री का दायित्व निर्वहन कर रहे हैं। अपने सरल व्यक्तितत्व औऱ कर्मठ शैली को लेकर वे प्रदेशभर में लोकप्रिय रहे हैं। पुलिस महकमे में आवश्यक बदलाव करके व्यवस्था को दुरूस्त करने में उनकी अहम भूमिका रही है।