ट्वीट कर स्वास्थ्य मंत्री से मांगी मदद, मिला 18 लाख रुपए की सहायता राशि.. जानिए क्यों दी गई इतनी बड़ी रकम…

0
138

रायपुर 07 दिसंबर, 2020। ट्विटर के माध्यम से मदद की एक नई मिसाल पेश की है। हमेशा अपने सरल स्वभाव के लिए जानने वाले स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव द्वारा एक बार भी उदारता देखने को मिली है, मामला प्रदेश के कोरबा जिले से जुड़ा हुआ है जहाँ कोरबा निवासी सागर मजूमदार को “बोन मेरो ट्रांसप्लांट” (Bone Merrow Transplant) के लिए आर्थिक सहायता की आवश्यकता थी, जिस विषय में उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को ट्वीट के माध्यम से अवगत करवाया। इस विषय पर त्वरित संज्ञान लेते हुए टीएस सिंहदेव ने सागर मजूमदार को छ.ग. मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता (MVSSY) योजनांतर्गत राशि ₹18,00,000.00 की स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत राशि पर टीडीएस कटौती पश्चात् राशि ₹16,65,000.00 का चेक क्रमांक 128023 दिनांक 05/12/2020 प्रदान किया। सिविल लाइन्स स्थित निवास से चेक प्राप्त कर सागर मजूमदार ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।