स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के बंगले में मचा हड़कंप.. मंत्री के निज सहायक, ड्राइवर समेत 7 कर्मचारी मिले कोरोना पॉजिटीव.. पहले भी 3 हो चुके हैं संक्रमित…

0
207

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बंगले में कोरोना विस्फोट हुआ है। सिंहदेव के बंगले में 7 कर्मचारी कोरोना पॉजिटीव पाए है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंत्री के निज सहायक, कप्यूटर ऑपरेटर, ड्राइवर समेत बंगले के 7 कर्मचारी संक्रमित हुए है। इससे पहले भी 3 कर्मचारी संक्रमित हो चुके है। कर्मचारियों के रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मंत्री के बंगले को सील कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, पिछले दिनों अंबिकापुर से एक केंसर पेशेंट आई थी, जो बंगले में रुकी हुई थी। उसके संपर्क में वहां काम करने वाली एक महिला आई थी। कैंसर पीड़ित महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन सभी का कोरोना टेस्ट किया गया। जिसमें बंगले के अभी 7 और पहले 3 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।