सरकारी नौकरी: इंग्लिश मीडियम स्कूल में निकली लेक्टरर और स्टॉफ की भर्ती.. जानें आवेदन की अंतिम तारीख..

0
2286

जांजगीर-चांपा 9 जुलाई, 2020। इंग्लिश के उत्कष्ट विद्यालय जांजगीर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 जांजगीर और सक्ती के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के संचालन के लिए विभिन्न पदों पर अस्थाई रूप से प्रतिनियुक्ति/ संविदा शिक्षकों/ कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है। प्रतिनियुक्ति के लिए केवल विभागीय शिक्षक/कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं।

  • कलेक्टर एवं प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष यशवंत कुमार के आदेशानुसार भर्ती प्रक्रिया के लिए सूचना जारी की गयी है।
  • जारी सूचना के अनुसार पात्र अभ्यर्थी 17 जुलाई को सायं 05 बजे तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड डाक से आवेदन प्रस्तु कर सकते है।
  • विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट जांजगीर-चांपा डॉट जीओव्ही डॉट इन पर अपलोड किया गया है और जांजगीर व सक्ती के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा की गयी है।
  • प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यख्याता, प्रधान पाठक, शिक्षक, सहायक शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, ग्रंथपाल, कम्प्यूटर शिक्षक, प्रयोग शाला शिक्षक, प्रयोग शाला सहायक, सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3 भृत्य  के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है।

जांजगीर के लिए-

व्याख्याता कुल 16 पद (हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिक, रसायन, गणित,  विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, वाणिज्य),  प्रधान पाठक के दो पद,   शिक्षक के 4 पद  (अंग्रेजी, सामाजिक अध्ययन, विज्ञान, गणित),  सहायक शिक्षक 5 पद (कला समूह, सामाजिक विज्ञान, भाषा समूह), प्रयोगशाला सहायक के 3 पद, व्यायाम शिक्षक, ग्रंथपाल, कंप्यूटर शिक्षक, सहायक ग्रेड 2, सहायक ग्रेड 3,  भृत्य, चैकीदार के एक-एक पद और अंशकालीन सफाई कर्मचारी के 2 दो पदों के लिए  आवेदन आमंत्रित किए गए  हैं।

शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल सक्ती के लिए-