अलविदा इरफान: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री रुद्र गुरु ने ऐसे दी श्रद्धांजलि..

0
214

रायपुर। फिल्म अभिनेता इरफान खान करीब दो साल तक बीमारी से जूझने के बाद बुधवार को दुनिया को अलविदा कह गए। मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। इरफान के निधन पर बॉलीवुड में शोक का माहौल तो है, वहीं देश के नेताओं ने भी उन्हें याद किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और PHE मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने भी उनके योगदान को किया याद।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इरफान खान के निधन पर ट्वीट कर दुख जताया। उन्होंने लिखा कि आपका मीडियम “हिंदी” हो या “अंग्रेज़ी”, अगर अपनी कला में निपुण हैं तो आप ही हैं असली चैम्पियन। रील लाइफ़ ही नहीं, रियल लाइफ़ में भी इरफ़ान खान जी ने यही सिखाया है हम सबको। उनका जाना बॉलीवुड सहित पूरे देश की बड़ी क्षति है। आप जहाँ रहेंगे, महानायक रहेंगे।

लोकस्वास्थ्य यात्रिकी मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने इरफान खान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर अपनी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने लिखा कि पद्मश्री इरफ़ान खान, देश के उन बेशकीमती नगीनों में से एक थे जिन्होंने देश और दुनिया में अपनी मेहनत से एक उम्दा कलाकार के नाम का परचम लहराया और देश का भी मान बढ़ाया।कला जगत के गंभीर कलाकार के रूप में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

इरफ़ान खान को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।

बता दें इरफान खान मंत्री रुद्र गुरु के प्रिय अभिनेता थे।