कांकेर से आयी अच्छी तस्वीर: कोरोना संकट के बीच ड्यूटी निभा रहे पुलिसकर्मियों का गुलाब देकर किया सम्मान.. चंदन तिलक लगाकर और रक्षा सूत्र बांधकर बढ़ाया उनका हौसला..

0
212

कांकेर 7 अप्रैल, 2020। कांकेर से एक अच्छी तस्वीर आई है। कोरोना संकट के बीच भी ड्यूटी निभा रहे जिले के पुलिसकर्मियों का जनप्रतिनिधियों ने सम्मान किया। लॉकडाउन के दौरान मंगलवार को कांकेर के चौक चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों को भाजपा की नेत्रियों ने सलाम किया। और उन्हे गुलाब फूल देकर सम्मानित किया। यहीं नहीं कई पुलिसवालों को चंदन तिलक लगाकर और रक्षा सूत्र बांधकर हौसला अफजाई की।

दरअसल भाजपा नेत्री अन्नपूर्णा ठाकुर, निर्मला नेताम और उषा ठाकुर ने आज कांकेर शहर के घड़ी चौक, शीतला पारा चौक, पंडरी पानी चौक, बरदे भाटा चौक, ज्ञानी ढाबा चौक, मस्जिद चौक और ऊपर नीचे रोड में सेवा दे रहे पुलिसकर्मी को तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधकर और गुलाब का फूल भेंट कर आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों को ग्लूकोज, पानी और खाने-पीने की सामग्री भेंट की। साथ ही पुलिस का सहयोग मांगा।

पुलिस ने कहा कि सख्ती से लॉकडाउन का पालन करेंगे, तभी कोरोना को हरा पाएंगे। भाजपा नेत्रियों ने पुलिस को सहयोग का वादा किया और सम्मान के तौर पर गुलाब फूल से सम्मान किया। अन्नपूर्णा ठाकुर और निर्मला नेताम कहती हैं कि कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए पुलिस लगातार ड्यूटी कर रही है। हमनें अपने योद्धाओं का स्वागत किया है।

इनके अलावा भाजपा नेत्रियों ने आयुष विभाग के स्वास्थ्य कर्मियों को भी हॉस्पिटल में जाकर गुलाब के फूल देकर आभार व्यक्त किया।

इस दौरान पूर्व मंत्री स्व. अघन सिंह ठाकुर की बहू अन्नपूर्णा ठाकुर नरहरपुर ब्लाक संघ की अध्यक्ष, महिला मोर्चा भाजपा जिला अध्यक्ष कांकेर निर्मला नेताम और कांकेर शहर मंडल की अध्यक्ष उषा ठाकुर प्रमुख रूप से मौजूद रही। हालांकि, राहत की बात यह है कि कांकेर में कोरोना संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है।