सीनियर IAS सुबोध सिंह के लिए गुड न्यूज़, केंद्र ने बनाया ज्वाइंट सेक्रेटरी, तो राज्य सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी..

0
158

रायपुर 20 जनवरी 2020। सीनियर आईएएस सुबोध सिंह के लिए डबल गुड न्यूज़ है। दरअसल आईएएस सुबोध सिंह को केंद्र में संयुक्त सचिव बनाया गया है। सुबोध सिंह छत्तीसगढ़ कैडर के 97 बैच के IAS अधिकारी हैं। सुबोध सिंह को खाद्य एवं लोक वितरण विभाग का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। जहां एक ओर उन्हें भारत सरकार ने संयुक्त सचिव बनाया गया वहीं दूसरी ओर आज ही राज्य सरकार राज्य सरकार ने राजस्व के बदले पीएचई का सिकरेट्री बना दिया। एक ही दिन में IAS सुबोध सिंह को राज्य और केंद्र ओर से खुशखबरी मिली। बता दें कि भारत सरकार में उनकी पोस्टिंग काफी समय से अटकी हुई थी। हालांकि राज्य सरकार के द्वारा IAS सुबोध सिंह को एनओसी दे दिया गया। अब उनका दिल्ली जाना तय माना जा रहा है।