Good initiative: सरगुजा रेंज के IG ने बढ़ाया हौसला… 12 पुलिसकर्मियों को बेस्ट वर्क के लिए सम्मान

0
134

अम्बिकापुर। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच रारगुजा जिले के पुलिस विभाग से एक अच्छी खबर आ रही है। सरगुजा जिले में कार्यरत 12 पुलिस कर्मियों को कोरोना महामारी कोविड-19 के रोकथाम के लिए लॉक डाउन के दौरान उत्कृट कार्य करने के लिए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज द्वारा पुरुस्कृत किया गया।

विदित है कि कोरोना संक्रमण के चलते पूरे देश में 21 दिन का लॉक डाउन लागू किया गया है इसके कारण आवश्यक कार्य को छोड़ कर घर से निकलना प्रतिबंधित है। ऐसे में लॉक डाउन को सफल बनाने में पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती हैऔर राज्य की पुलिस पूरी सजगता से अपने कार्य को अंजाम दे रही है। पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी राजगुजा रेंज द्वारा पुलिस कर्मियों के मनोबल को ऊंचा करने के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए इनाम की घोषणा की थी इस तारतम्य में सरगुजा जिले के 12 पुलिस कर्मियों को उनके द्वारा पुरष्कृत किया गया।

इन्हें मिला सम्मान

पुरुस्कृत कर्मियों में डी एन शुक्ला निरीक्षक, कपिल देव पांडेय , सुभाष कुजूर उप निरीक्षक, राजेश तिवारी, देवनाथ चौधरी, मोहर सिंह, संजय कुमार चौहान, कौशल नाथ, विनोद प्रताप सिंह, अशोक कुमार, शिव शंकर सिंह, अलती राजवाड़े शामिल है।

Previous articleहनुमान जयंती विशेष : राम न मिलेंगे हनुमान के बिना
Next articleRERA चेयरमैन विवेक ढांड ने सीएम राहत कोष में दिये एक लाख रूपये
समय बदला और अन्य संचार माध्यमों की तरह सीजी मेट्रो ने वेबसाइट की अहमियत को भी पहचाना और वर्ष 2017 में सीजी मेट्रो डॉट कॉम की शुरुआत हुई। इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ और देश के हिंदीभाषी पाठकों तक समाचार और विश्लेषण पहुंचाना है। यह एक 24X7वेबसाइट है और पत्रकारों की एक टीम सप्ताह के सातों दिन, 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश भर के पाठकों के लिए सामग्री उपलब्ध कराती है। CG METRO हिंदी न्यूज़ पढ़ने का एक ऐसा मंच है जिस पर पूरे दिन की सभी बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट की जाती है। इस वेबपोर्टल पर दी जाने वाली सभी जानकारियां अथवा सभी खबरे एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद पोस्ट की जाती है।