रात को घर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म, मामले को सुलझाने थाने ले जाने के बजाय गांव में बैठी पंचायत..

0
88

15 जून 2019, रायगढ़। जिले के कापू थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 25 वर्षीय महिला का अपने पति के साथ झगड़ा हो गया। जब वह गुस्से से निकल के परिचित के यहां गयी, वह से जब महिला लौट रही थी तब दो युवको ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सामूहिक दुष्कर्म के बाद गांव में पंचायत बैठी। सरेआम महिला को शर्मिंदा करने के बाद भी जब न्याय नहीं मिला तो मामला थाने पहुंचा। केस तो दर्ज कर लिया गया पर आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

  • जानकारी के मुताबिक कापू थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला रात में अपने पति के साथ झगड़ा हो गया था।
  • वो अपनी छोटी बच्ची को लेकर घर से निकलकर अपने परिचित के यहां चली आई।
  • यहां से महिला देर रात अपने बच्ची के साथ घर लौट रही थी।
  • इसी दौरान दो युवक सोहन चौहान और शंकर यादव ने रास्ता रोका और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
  • कुछ देर बाद मौके पर महिला के पति और उसका एक रिश्तेदार भी पहुंच गए।
  • मगर आरोपियों को थाने ले जाने की बजाय पीड़िता को पंचायत में ले जाया गया।
  • यहां बात नहीं बनने के बाद सभी कापू थाने पहुंचे।
  • जहां पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध 376 डी आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।
  • दोनों आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्तार से बाहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here