गैंगरेप मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार.. बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी गर्लफ्रेंड से किया था गैंगरेप…

0
104

24 नवंबर2020 रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गैंगरेप में शामिल रहे आरोपी गिरीश साहू को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गुढ़यारी क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया है। वहीं मामले में आरोपी उपेंद्र गुप्ता अब तक फरार है जबकि मुख्य आरोपी हिमांशु गुप्ता पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।

बता दें कि बीते 17 नवंबर को गुढ़ियारी इलाके में एक नाबालिग लड़की ​को मुख्य आरोपी हिमांशु गुप्ता ने कार में घुमाने के बहाने लड़की को बुलाया था जिसके बाद उसके साथ दो अन्य साथियों ने किशोर लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित के परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को खिलाफ किडनैपिंग, बलात्कार की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू की। मुख्य आरोपी हिमांशु गुप्ता को गिरफ्तार करने के बाद आज दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरा अरोपी अभी भी फरार है।