अपराधियों के हौसले बुलंद.. युवक ने पहले लड़कियों को छेड़ा.. फिर भाइयों ने किया विरोध तो चाकू से कर दिया वार.. युवक की हालत गंभीर.. सिम्स में भर्ती..

0
66

बिलासपुर। न्यायधानी में अपराधियों का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे खुलेआम चाकूबाजी कर रहे हैं। ऐसा ही दिल दहला देने वाली एक और वारदात कोनी क्षेत्र में हुई है। जहां एक सनकी युवक ने पहले तो लड़कियों को छेड़ा और जब लड़कियों के भाई ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर लहुलुहान कर दिया।

  • पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देवनगर कोनी निवासी आकाश महानंद उम्र 26 वर्ष अपने रिस्तेदारों की लड़कियों (बहनों) को दशहरा दिखाने ले गया था।
  • तभी आरोपी आनंदलाल सोनवानी मोटरसाइकिल से लड़कियों के पास पहुंचा और उनसे छेडख़ानी करने लगा।
  • इस बीच लड़कियों का भाई आकाश महानंद ने आरोपी को रोका तो आरोपी आनंदलाल ने आकाश पर चाकू से हमला कर दिया।
  • हमले में आकाश के सीने में चाकू लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
  • आकाश को सिम्स में भर्ती कराया गया हे।